फिनोल
फिनोल एक बहुपयोगी व्यावसायिक ऑर्गेनिक रासायनिक पदार्थ है। फिनोल का व्यापक एवं अंतिम उपयोग फिनोल फॉरमालडीहाइड रेजिन में है जिसका लकड़ी के योजक के साथ-साथ मोल्डिंग और लैमिनेटिंग रेजिन, पेंट्स, वार्निश और एनामेल्स में किया जाता है।
फिनोल जिसे कार्बोलिक एसिड या मोनोहाइड्रोक्सी बेंज़ीन के रूप में भी जाना जाता है। इसका उपयोग विभिन्न प्रकार के रासायनिक मध्यवर्तियों जैसे फिनोलिक रेजिन, बिसफिनोल-ए, कैप्रोलैक्टम, अल्काइल फिनोल, एडिपिक एसिड, प्लास्टिसाइज़र आदि बनाने के लिए किया जाता है।
फिनोल का उपयोग परिरक्षकों, कीटाणुनाशकों, लूब्रिकेटिंग ऑयल, हर्बिसाइड्स, कीटनाशकों, फार्मास्यूटिकल्स आदि के निर्माण में भी किया जाता है।
हाइड्रोजन पेरॉक्साइड 50 % W/W
एचओसी,कोची यूनिट से उत्पादित हाइड्रोजन पेरॉक्साइड 50 % W/W पर्यावरण के लिए अनुकूल रासायनिक उत्पाद है। इसका खतरनाक क्लोरीन के विकल्प के रूप में ब्लीचिंग उद्देश्य के लिए पेपर और टेक्सटाइल उद्योग में व्यापक उपयोग किया जाता है। इसका उपयोग इलेक्ट्रॉनिक एवं धातुकर्मीय उद्योगों, इफ्लुएंट उपचार संयंत्रों, गंदे पानी के उपचार एवं व्यावसायिक गैस स्ट्रीम्स के विषात्मक प्रदूषण को निकालने के लिए भी किया जाता है।
एसिटोन
एसिटोन एक महत्वपूर्ण वाणिज्यिक विलायक और कच्चा माल है जिसका उपयोग रासायनिक विस्फोटकों और लैकर उद्योग में व्यापक रूप से किया जाता है। इसका सेलूलोज़ एसीटेट, नाइट्रोसेल्यूलोज, सेलुलॉयड, सेलूलोज ईथर, क्लोरीनीकृत रबड़, विभिन्न रेजिन, वसा और तेलों के लिए एक विलायक के रूप में और एसिटिलीन गैस के लिए एक अवशोषक के रूप में समान्यता: उपयोग किया जाता है। इसका डायसेटोन आल्कोहल, मिथाइल मेथैक्रिलेट और कुछ रेजिन, फार्मास्यूटिकल्स और परफ्यूम जैसे कई प्रकार के रसायनों के संश्लेषण में उपयोग बढ़कर किया जा रहा है।
उत्पादों के प्रमुख उपयोग
फिनोल |
|
|
|
एसिटोन |
|
|
|
हाइड्रोजन पेरॉक्साइड |
|
Hindustan Organic Chemicals Limited
Office No. 1003-1004, 10th Floor,CIN: L99999KL1960GOI082753
Post Bag: No: 18,
Ambalamugal P. O.,
Ernakulam Dist,
Kerala - 682 302, India
PH : 91 484 2720911– 13, 2720844 – 45
E-mail : kochi@hocl.gov.in
CIN: L99999KL1960GOI082753
All Rights Reserved © Copyright - Hindustan Organic Chemicals Limited.